खगड़िया: शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई मद्य निषेध टीम पर हमला, महिला दरोगा समेत कई जवान गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मौजूद उत्पाद टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजधाम गांव में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने गई मध्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस हमले में एक महिला दारोगा सहित कई जवान घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है.

विज्ञापन

खगड़िया, गोगरी. महेशखूंट थाना क्षेत्र के राजधाम गांव में शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची मध्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों के एक समूह द्वारा हमला किये जाने का मामला सामने आया है. बताया गया कि शराब बिक्री की सूचना पर टीम एक घर में छापेमारी करने पहुंची थी. इसी दौरान टीम को घेरकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला किया गया. घटना में एक महिला पुलिस पदाधिकारी समेत कई जवान घायल हो गये.घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है.

विज्ञापन
मौके पर मौजूद उत्पाद टीम, अस्पताल में इलाजरत घायल एसआई विष्णुप्रिया, और मुस्कान कुमारी | Prabhat Khabar Network
मुस्कान कुमारी | Prabhat Khabar Network

शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर पहुंची थी टीम

उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष के अनुसार, मध्य निषेध विभाग को राजधाम गांव में मुस्कान देवी के घर में कथित तौर पर शराब बिक्री किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए वहां पहुंची थी.बताया गया कि टीम द्वारा कार्रवाई शुरू किये जाने के दौरान ही वहां मौजूद लोगों की ओर से विरोध किया गया. आरोप है कि इसी दौरान मुस्कान देवी और उसके समर्थकों ने उत्पाद टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी.

आधे दर्जन से अधिक लोगों ने टीम को घेरकर किया हमला

विभाग के अनुसार, छापेमारी के दौरान वहां मौजूद आधे दर्जन से अधिक लोगों ने टीम को घेर लिया. इसके बाद ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला किया गया. अचानक हुए हमले से टीम में अफरातफरी की स्थिति बन गयी.हमले में उत्पाद विभाग की एसआई सह दारोगा विष्णुप्रिया को गंभीर चोट लगने की बात कही गयी है. बताया गया कि उनके शरीर के कई हिस्सों में चोट आयी और सिर से खून भी बहने लगा. हमले में विभाग के अन्य जवानों के भी घायल होने की जानकारी सामने आयी है.

घायल पुलिसकर्मियों का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज

घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू किया. महिला पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य कर्मियों की चोटों का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया.

घटना के बाद पुलिस और मध्य निषेध विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लिया है. अधिकारियों के स्तर पर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटायी जा रही है.

मौके पर मौजूद उत्पाद टीम, अस्पताल में इलाजरत घायल एसआई विष्णुप्रिया, और मुस्कान कुमारी | Prabhat Khabar Network
मौके पर मौजूद उत्पाद टीम

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

उत्पाद पुलिस और महेशखूंट थाना पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है. घटना के दौरान मौजूद लोगों और हमले में शामिल होने के आरोपों की पहचान की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि जांच और पहचान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल यह स्पष्ट करने के लिए भी जांच की जा रही है कि घटना के दौरान वास्तव में कौन-कौन लोग मौजूद थे और हमला किन परिस्थितियों में हुआ.

शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बढ़ा विवाद

राजधाम गांव में हुई यह घटना शराब बिक्री की सूचना पर की गयी कार्रवाई के दौरान सामने आयी. टीम का आरोप है कि छापेमारी के दौरान उस पर हमला किया गया, जबकि पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही घटना की विस्तृत स्थिति स्पष्ट होगी. पुलिस अब घटना से जुड़े लोगों की पहचान, मौके की परिस्थितियों और छापेमारी के दौरान हुए घटनाक्रम की जांच कर रही है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन