गोगरी में गैस एजेंसी कर्मी से मारपीट, 40 हजार रुपये लूटने और पांच लाख रंगदारी मांगने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

एजेंसी के कार्यालय के बाहर मौजूद लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोगरी में मथुरापुर स्थित गैस एजेंसी में एक कर्मी के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपियों ने कर्मी से 40 हजार रुपये लूट लिए और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी.

विज्ञापन

गोगरी थाना क्षेत्र के मथुरापुर स्थित कोयला इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी में कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित कर्मी ने गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर दो नामजद सहित पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

गाली-गलौज के बाद कर्मी के साथ मारपीट

चांदपुर निवासी सिकंदर शर्मा के पुत्र नितेश कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह मथुरापुर स्थित गैस एजेंसी में काम करता है. वह एजेंसी की दुकान पर बैठा था. इसी दौरान सियाराम महतो के पुत्र श्रवण महतो और पप्पू कुमार पांच अज्ञात लोगों के साथ एजेंसी पहुंचे. पीड़ित का आरोप है कि सभी लोग हरवे-हथियार और लाठी-डंडे से लैस थे.

आवेदन के अनुसार, एजेंसी पहुंचने के बाद आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और नितेश कुमार के साथ मारपीट की. घटना में नितेश घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने गमछे से उसका गला कसकर जान से मारने का प्रयास किया. नितेश के अनुसार, आरोपितों ने एजेंसी में रखे 40 हजार रुपये नकद भी ले लिये. इसके बाद पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी.

पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

दो नामजद समेत पांच अज्ञात पर प्राथमिकी

गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर दो नामजद आरोपितों और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन