माइक्रो फाइनेंस कर्मी से 6.73 लाख की लूट मामले में खगड़िया का टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गिरफ़्तार अंशु कुमार

गिरफ़्तार अंशु कुमार

खगड़िया पुलिस ने ग्रामीण कोटा माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 6.73 लाख रुपये की लूट मामले में बड़ी सफलता हासिल की है. जिले के टॉप-10 अपराधियों में शुमार एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

खगड़िया (गोगरी) से रणवीर झा की रिपोर्ट

Top 10 Criminal खगड़िया पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने ग्रामीण कोटा माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 6 लाख 73 हजार रुपये की लूट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब मामले में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

2023 में हुई थी 6.73 लाख रुपये की लूट

खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर 2023 की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज टर्निंग के पास ग्रामीण कोटा माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने 6 लाख 73 हजार रुपये लूट लिए थे. घटना के बाद कंपनी के शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार के फर्द बयान पर नगर थाना कांड संख्या 1025/23 दर्ज किया गया था.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

एसपी ने बताया कि कांड के अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल सीडीआर और अन्य सूचनाओं के आधार पर घटना में प्रयुक्त बाइक एवं अपराधियों की पहचान की गई. इसके बाद जयप्रकाश नगर वार्ड-22 कमलपुर निवासी नवीन कुमार सिंह के पुत्र अंशु कुमार को गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अंशु कुमार ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. मोबाइल सीडीआर से भी उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है. पुलिस ने दूसरे आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है अंशु

एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अंशु कुमार जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है. उसके खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या 243/04, 563/13, 266/17, 758/17 और 1025/23 समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद

Top 10 Criminal पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस चर्चित लूटकांड का पूरी तरह खुलासा कर दिया जाएगा. तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.

lso Read: भागलपुर में चौंकाने वाली खोज, सैंडिस कंपाउंड के जिस पत्थर पर लोग बैठते थे वह निकला दुर्लभ ट्री फॉसिल

Also Read: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग



विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन