मनोकामना नाथ महादेव शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

मनोकामना नाथ महादेव शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर, कुल्हड़िया प्रांगण में मनोकामना नाथ महादेव शिवलिंग की स्थापना को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा की शुरुआत सार्वजनिक वैष्णवी दुर्गा मंदिर, कुल्हड़िया से हुई. गाजे-बाजे और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे गांव का भ्रमण किया. श्रद्धा और उत्साह के माहौल में कलश यात्रा मनोकामना नाथ महादेव मंदिर प्रांगण पहुंची. कार्यक्रम के दौरान आचार्य कौशल वैदिक द्वारा वेदी पूजन, जलाधिवास एवं पुष्पाधिवास का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया. मौके पर प्रफुल्ल कुमार, शंकर कुमार, अशोक कुमार, सुशांत कुमार, बंटी कुमार, राहुल कुमार, गौतम कुमार, नीरज तिवारी, पार्शल तिवारी, छोटू कुमार आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन