कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गयी कलश यात्रा

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गयी कलश यात्रा

विज्ञापन

अलौली. नगर पंचायत अलौली में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. जहां जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की. कलश यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक गीत और भजन की गुंज से वातावरण भक्तिमय हो गया. शोभायात्रा में नगर सभापति जयंती शेखर, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुलेख प्रसाद यादव, अजीत अश्वनी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मौके पर जिला परिषद सदस्य ने भगवान श्रीकृष्ण की अराधना के साथ-साथ भक्तों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की. बताया जाता है की कलश शोभायात्रा नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के त्रिमूर्ति चौक से निकाली गयी, जिसमें 108 कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा अलौली पुस्तकालय चौक होते हुये प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के परिसर में श्रद्धालुओं के द्वारा मुंगेर गंगा घाट से गंगाजल भरकर जल अभिषेक किया. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष कमलेश कुमार, सचिव बिट्टू, कोषाध्यक्ष निरंजन कुमार, धमेंद्र कुमार, नीरज, चीनी लाल यादव, राजा शंकर, जहरू, अरविंद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन