नीट में जगजीत ने रचा सफलता का इतिहास, 600 अंक के साथ हासिल की ऑल इंडिया रैंक 9913

परिजन के साथ जगजीत कुमार
पूर्वी बौरने के बड़हरा गांव के जगजीत कुमार ने नीट 2026 में 600 अंक और ऑल इंडिया रैंक 9913 हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है. ग्रामीण पृष्ठभूमि से राष्ट्रीय स्तर तक की उनकी यह सफलता प्रेरणादायक है.
खगड़िया : प्रखंड अंतर्गत पूर्वी बौरने पंचायत के बड़हरा गांव निवासी जगजीत कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने 600 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 9913 तथा कैटेगरी रैंक 4415 हासिल की है.
ग्रामीण पृष्ठभूमि से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर
जगजीत कुमार ग्रामीण चिकित्सक सुबोध यादव के पुत्र एवं स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद यादव के पौत्र हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राइड इंडिया सेंट्रल स्कूल, राजधाम से हुई, जहां उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 413 अंक प्राप्त किए. इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट स्कूल, शास्त्रीनगर (पटना) से इंटरमीडिएट की परीक्षा 407 अंकों के साथ उत्तीर्ण की.
बहन के साथ रहकर की तैयारी
नीट परीक्षा की तैयारी के दौरान जगजीत अपनी बहन सिस्टर स्मिता पाटिल के पास पटना में रहकर पढ़ाई करते थे. उनकी बहन आईजीआईएमएस, पटना में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं. जगजीत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन, पूरे परिवार के सहयोग और अपने निरंतर परिश्रम को दिया.
सफलता पर बधाइयों का तांता
जगजीत की उपलब्धि पर उनके बड़े पापा रविन यादव, बड़ी मम्मी सोनी कुमारी, धर्मवीर कुमार यादव, पिंकी कुमारी, मिलन कुमार, मिलेश कुमार, महेश कुमार, विश्वजीत कुमार, मयंक कुमार, प्रियांक कुमार एवं सुशांत कुमार ने खुशी जताई.
वहीं पूर्वी बौरने पंचायत की मुखिया काजल कुमारी, प्रेम शंकर कुमार उर्फ मंटू सिंह, बबलू सिंह, मस्तान यादव, राजकिशोर यादव, उपेंद्र यादव, धर्मराज यादव, जंगली यादव, संजय यादव, पंकज यादव, नीरज कुमार, बबलू यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने जगजीत कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










