फाइलेरिया मरीजों के बीच शिविर आयोजित कर कीट का किया गया वितरण

Updated:
विज्ञापन
फाइलेरिया मरीजों के बीच शिविर आयोजित कर कीट का किया गया वितरण

मरीज इस कीट की मदद से साफ-सफाई कर संक्रमण से बच सकते हैं.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी परिसर में शिविर आयोजित कर फाइलेरिया उन्मूलन रोकथाम को लेकर मरीजों के बीच एमएमडीपी कीट वितरण किया गया. सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है, जिसका समय पर इलाज नहीं होने से पीड़ित दिव्यांग हो सकते हैं. इसलिए फाइलेरिया को जड़ से मिटाने के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है. एक दर्जन से अधिक फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी कीट का वितरण किया गया. एमएमडीपी कीट में मग, तौलिया, साबुन, गरमपट्टी सहित दवा भी वितरण किया गया. मरीज इस कीट की मदद से साफ-सफाई कर संक्रमण से बच सकते हैं. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम तीन माह तक चलेगा. मौके पर बीएचएम अशोक यादव, बीसीएम दीपक कुमार, कालाजार सुपरवाइजर रघुनायक कुमार, सौरभ कुमार, वरीय लिपिक त्रिपुरा कुमार सहित सीएचसी कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन