ePaper

ढलाई के पांच दिन में सड़क से उखड़ने लगा गिट्टी व बालू

Updated at : 05 Apr 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
ढलाई के पांच दिन में सड़क से उखड़ने लगा गिट्टी व बालू

ग्रामीणों ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी से किया जांच की मांग

विज्ञापन

ग्रामीणों ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी से किया जांच की मांग गोगरी. नगर परिषद क्षेत्र के नंदग्राम उसरी वार्ड संख्या 19 में आजादी के बाद पहली बार सड़क ढलाई का कार्य किया गया. 30 मार्च को सड़क की ढलाई की गयी. लेकिन मात्र 5 दिनों के अंदर ही सड़क से गिट्टी व बालू उखड़ने लगा. ग्रामीणों ने घटिया सामग्री इस्तेमाल किये जाने व सड़क निर्माण कार्य में संवेदक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों ने आक्रोश है. ग्रामीणों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर सड़क निर्माण की जांच करने की मांग की. आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी व प्रखंड विकास पदाधिकारी गोगरी को दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार नंदग्राम उसरी वार्ड संख्या 19 नगर परिषद द्वारा सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति एवं राशि आवंटित की गयी. जिस कार्य को करने के लिए नरेश यादव के घर से राजेन्द्र यादव के वासा तक संवेदक नियुक्त किया गया. 30 मार्च 25 को ढलाई का कार्य संपन्न हुआ. लेकिन 5 दिन में ही सड़क से गिट्टी और बालू का उखरना शुरु हो गया. मालूम हो कि नंदग्राम उसरी छोटा ग्राम है. जो वर्षों से सड़क विहीन था. सड़क नहीं होने से बरसात के मौसम में ग्रामीण घर से बाहर नहीं निकल पाते थे. ग्रामीणों ने कार्यपालक पदाधिकारी से सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच करने का अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन