पैसे के लेनदेन में मारपीट, चार लोग घायल

घायलों को इलाज के लिए परिजन पीएचसी पहुंचाया
बेलदौर. थाना क्षेत्र के माली गांव में पैसे के लेनदेन में मारपीट हुयी. मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए परिजन पीएचसी पहुंचाया. पीएचसी में जख्मी लोगों का इलाज किया जा रहा है. बताया जाता है कि माली गांव निवासी जलील के 31 वर्षीय पुत्र शमशाद के साथ गांव के ही कारोबारी आसिफ के साथ पैसे को लेकर मारपीट हुई. मारपीट में 31 वर्षीय शमशाद, 60 वर्षीय नयीम, 23 वर्षीय जहांगीर, 11 वर्षीय बालक सोहेल घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि माली गांव निवासी शमशाद गांव के ही कारोबारी आसिफ से आम का खरीद बिक्री का काम करते थे. पैसे लेन देन में मारपीट हुई. थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




