ePaper

तीन दिवसीय वासंती चैती दुर्गा मेला में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जाएगा ख्याल

Updated at : 04 Apr 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय वासंती चैती दुर्गा मेला में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जाएगा ख्याल

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इसके लिए कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई

विज्ञापन

खगड़िया. तीन दिवसीय वासंती चैती दुर्गा मेला में आये श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इसके लिए कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सचिव पंकज कुमार रंजन ने किया. पंचमुखी हनुमान मंदिर के छत आयोजित बैठक में प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी अध्यक्ष कमल कुमार, किशोर कुमार रवि, राजकुमार को दी गयी है. मेला में पर्याप्त पुलिस बल महिला पुलिस बल को प्रतिनियुक्त करने का अनुरोध जिला प्रशासन से करने की जिम्मेदारी मंत्री पंकज कुमार रंजन, भूषण यादव को दिया गया. मेले में खोए पाए बच्चों की सूचना एवं खोए हुए बच्चों को उसके घर तक पहुंचाने का दायित्व वकील यादव, लक्ष्मण यादव एवं सदानंद यादव को दिया गया. मेले में आए श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने का जिम्मेदारी अमित कुमार प्रिंस, कुणाल यादव, सोनू यादव, कुंदन यादव, प्रेम यादव, मुकेश यादव को दिया गया. मेला परिसर में स्वच्छता की जिम्मेदारी बंटी गुप्ता, मनोहर देव, सत्यम, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार, गोविंद कुमार, गोलू को दिया गया. समिति द्वारा भव्य पंडाल तोरण द्वार एवं मंदिर का फूलों से सजाया गया. जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ मां की पूजा अर्चना के लिए लगने पर नियंत्रण करने के लिए युवा सदस्य को सक्रिय रहने के लिए कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन