जन समाधान शिविर में आठ विभाग के कर्मी व पदाधिकारी रहे अनुपस्थित, लोगों में नाराजगी

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 02 Feb 2026 9:59 PM

विज्ञापन

प्रखंड के महिनाथ नगर पंचायत भवन में सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड के महिनाथ नगर पंचायत भवन में सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया. हालांकि उक्त शिविर में कुल 21 विभागों के पदाधिकारी या कर्मी को उपस्थित रहना था लेकिन आठ विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी के अनुपस्थित रहने के कारण संबंधित विभाग के फरियादियों को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा, जिससे जन समाधान अभियान की सफलता पर सवाल खड़ा हो गया है. शिविर से अनुपस्थित रहने वाले विभागों में राजस्व विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी, जिला बाल संरक्षण इकाई, अल्पसंख्यक विभाग, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सहकारिता विभाग के कर्मी या पदाधिकारी शिविर से अनुपस्थित रहे. वहीं शिविर में सबसे अधिक श्रम संसाधन विभाग से संबंधित 41 आवेदन प्राप्त हुए एवं कृषि विभाग से संबंधित 30 आवेदन प्राप्त हुए. वहीं प्राप्त सभी आवेदनों का आन द स्पॉट शिविर में ही निष्पादन कर दिया गया. इसी तरह मनरेगा से संबंधित चार आवेदन में से एक आवेदन का निष्पादन किया गया, कल्याण विभाग से 5 आवेदन में से तीन आवेदन का निष्पादन किया गया. वही जीविका से जुड़े 11 आवेदन, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित 9 आवेदन, स्वच्छता से संबंधित तीन आवेदन एक पखवाड़े के अंदर समाधान कर देने का भरोसा दिया. उक्त शिविर में कुल 103 आवेदन में से 75 मामले का निष्पादन कर दिया गया जबकि 28 आवेदन के निष्पादन को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी लगे हुए हैं. वही नाराज ग्रामीणों ने बताया कि शिविर में कोई पदाधिकारी जायजा लेने तक नहीं पहुंचे इसके कारण अधिकतर शिविर पर संबंधित कर्मी अनुपस्थित रहे एवं लोगों को बैरंग ही लोटना पड़ा. मौके पर मुखिया दिनेश यादव, पंचायत सचिव देवानंद, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका ऐश्वर्या कुमारी, पीआरएस, आवास सहायक, किसान सलाहकार, विद्युत कर्मी, जीविका कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन