ePaper

चैती दुर्गा पूजा : शहर का चप्पा चप्पा भक्तिरस में डूबा, डांडिया का किया गया आयोजन

Updated at : 05 Apr 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
चैती दुर्गा पूजा : शहर का चप्पा चप्पा भक्तिरस में डूबा, डांडिया का किया गया आयोजन

नवमी की रात पटना के कलाकारों द्वारा मां वैष्णो जागरण की ओर से मैया का जागरण प्रस्तुत किया जाएगा

विज्ञापन

राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चैती दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भव्य सजावट

खगड़िया. शहर के हृदय स्थली राजेन्द्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री श्री 108 वसंती चैती दुर्गा पूजा के बैनर तले चैती दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर का पट खुलते ही मां दुर्गा की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पट खुलते ही महिलाओं एवं पुरुषों की भीड़ को देखते हुए समिति के अमित कुमार प्रिंस, गुलशन यादव, कुणाल कुमार, मुकेश कुमार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करने लगे.

मंदिर का पट खुलते ही शहर का चप्पा-चप्पा भक्तिरस में डूब गया. राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चैती दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है. पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य पंडाल से लेकर आकर्षण तोरणद्वार श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय बना है. वहीं, राजेंद्र चौक से लेकर स्टेशन रोड के आसपास तक भव्य सजावट किया गया है. मौके पर अधिवक्ता कमल कुमार, पंकज कुमार रंजन, वकील यादव, किशोर कुमार, रवि राज कुमार जैन, सदानंद यादव, लक्ष्मण यादव के अनुसार मेला एवं पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है.

रामनवमी की तैयारी पूरी

रामनवमी पर भी पंचमुखी हनुमान मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने विशेष व्यवस्था की है. मौके पर समिति के मीडिया प्रभारी अमित कुमार प्रिंस ने बताया कि यूपी से आए कलाकारों द्वारा डांडिया नाइट का आयोजन किया गया. जिसमें श्रद्धालुओं ने संगीत में डुबकी लगायी. बचपन प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा माता के नौ रूप की झांकी प्रस्तुत करेगी. नवमी की रात पटना के कलाकारों द्वारा मां वैष्णो जागरण की ओर से मैया का जागरण प्रस्तुत किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन