मांगों को ले सीपीएम माले अंचल का करेगा घेराव
उक्त जानकारी देते हुए जिला किसान महासंघ सह सीपीएम नेता शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि आगामी 23 अगस्त को उक्त कार्यक्रम प्रस्तावित है
बेलदौर. किसान, मजदूर एवं बेरोजगारों के 10 सूत्री मांगों के समर्थन में सीपीएम माले के अंचल कमेटी के नेतृत्व में अंचल कार्यालय का घेराव करेगा. उक्त जानकारी देते हुए जिला किसान महासंघ सह सीपीएम नेता शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि आगामी 23 अगस्त को उक्त कार्यक्रम प्रस्तावित है. इन्होंने बताया कि सीपीएम माले सचिव कार्तिक शर्मा के निर्देश पर पार्टी की अंचल कमेटी किसान मजदूर एवं बेरोजगार युवाओं को गोलबंद कर 10 सूत्री मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन करेगा. इन्होंने बताया कि किसान, मजदूर एवं बेरोजगार युवाओं के समस्याओं के समाधान को लेकर किसानों को एमएसपी दिलाने को लेकर ठोस रूप चर्चा करने, किसानों के खरीदगी गैरमजरूआ खास, बकास्त व सरवास्ता खेसरा के खरीद बिक्री पर लगे रोक हटाने सहित अन्य मांग शामिल हैं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए