प्रावि बभनगामा में बाल संसद का किया गया गठन, ज्योति बनीं पीएम

Updated:
विज्ञापन
प्रावि बभनगामा में बाल संसद का किया गया गठन, ज्योति बनीं पीएम

प्रावि बभनगामा में बाल संसद का किया गया गठन, ज्योति बनीं पीएम

विज्ञापन

खगड़िया. प्राथमिक विद्यालय तांती टोला बभनगामा में बुधवार को छात्र-छात्राओं में नेतृत्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक शीला कुमारी ने की. बाल संसद का गठन के साथ मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों का शपथ शशिकांत कुमार वरीय शिक्षक द्वारा करवाया गया. प्रधानमंत्री ज्योति कुमारी, उप प्रधानमंत्री ममता कुमारी, स्वास्थ्य व स्वच्छता मंत्री नीतीश कुमार व शिवानी कुमारी, शिक्षा मंत्री सत्यभान कुमार, उप शिक्षा मंत्री अर्चना कुमारी, पुस्तकालय व विज्ञान मंत्री बादल कुमार, उप पुस्तकालय व विज्ञान मंत्री किरण कुमारी, जल व कृषि मंत्री नवीन कुमार, उप जल व कृषि मंत्री गुड़िया कुमारी, खेल व सांस्कृतिक मंत्री अनुराग कुमार, उप खेल व सांस्कृतिक मंत्री अंशु कुमारी, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन मंत्री प्रीतम कुमार, उप सुरक्षा व आपदा प्रबंधन मंत्री सृष्टि कुमारी, खाद्य व पोषण मंत्री सत्यम कुमार, उप खाद्य व पोषण मंत्री शिवराज कुमार, सामाजिक कल्याण (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) मंत्री प्रीतम कुमार, उप सामाजिक कल्याण (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) मंत्री करण कुमार, प्रशासन व निगरानी मंत्री ब्रजेश कुमार, उप प्रशासन व निगरानी मंत्री ब्रजेश कुमार, देवराज कुमार को चुना गया. समारोह आयोजित कर छात्रों को शपथ ग्रहण कराया गया. बाल संसद के कार्यों व गतिविधियों से अवगत कराया गया. छात्रों को लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनाव में वोट के महत्व की जानकारी दी. मौके पर शिक्षक अमित कुमार, विकास कुमार, नीतीश कुमार, अनुष्का राज, शिक्षा सेवक कैलास सदा, महेश सदा, रानी कुमार, जितेन्द्र सदा, सुलेंद्र सदा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन