राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अवसर पर लगाया गया रक्तदान शिविर
शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने किया
खगड़िया. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा के अवसर पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. बताया जाता है कि परिवहन विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष 01 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जाता है. सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार ने किया. इस अवसर पर मौजूद जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर पिछले 20 वर्षो से लगातार अपना ब्लड डोनेट करते आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि वे कर्मियों को भी इसके लिए प्रेरित करते रहते हैं. परिवहन विभाग के अमित कुमार सिंह और सुरक्षा गार्ड नकुल कुमार ने भी रक्तदान किया. मौके पर उपाधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. बलवंत कुमार, अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार, ब्लड बैंक के नोडल पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार, अनुभा कुमारी, लैब टेक्नीशियन अनमोल खूशबू, संजीत कुमार, डाटा ऑपरेटर प्रभाकर कुमार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए