ePaper

दो बाइकों की टक्कर में दोनों सवार घायल

Updated at : 05 Jul 2024 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में दोनों सवार घायल

घटना शुक्रवार के अपराह्न करीब दो बजे की बताई जा रही है

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के उसराहा पीरनगरा एनएच 107 के जीरोमाइल चौक समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शुक्रवार के अपराह्न करीब दो बजे की बताई जा रही है. आनन-फानन आसपास के राहगीरों ने दोनों घायल को इलाज के लिए पीएचसी भिजवाया. जहां पीएचसी में घायल इलाजरत है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि चौढली गांव निवासी आमोद मिस्त्री के 21 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार एवं 15 वर्षीय पुत्र सहेंद्र कुमार काशनगर गांव से अपने भाई के साथ उसराहा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान उक्त रूट के जीरो माइल चौक समीप एनएच 107 पथ पर शहर कुंडी गांव निवासी परमानंद सिंह के 27 वर्षीय पुत्र छतीश कुमार की बाइक से सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मायूसी छा गयी. इस संबंध में पीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय नीतीश कुमार एवं इसके भाई 15 वर्षीय सहेंद्र कुमार को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन