भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Updated:
विज्ञापन
भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता चौथम प्रखंड के पूर्वी मंडल अध्यक्ष सोनी देवी ने की

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड अंतर्गत एक विवाह भवन में गुरुवार को भाजपा का बेलदौर विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन के साथ किया. खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं की वजह से निरंतर मजबूत हो रही है. उन्होंने बताया कि पार्टी ने लगातार तीसरी बार देश की सत्ता हासिल की है. वर्तमान में 20 से अधिक राज्यों में भाजपा या तो अकेले या सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है. सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता चौथम प्रखंड के पूर्वी मंडल अध्यक्ष सोनी देवी ने की. सम्मेलन में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, पश्चिम मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, पूर्व अध्यक्ष सुधीर यादव, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष सिन्हा, रोमित राम, अवनीश कुमार, बेलदौर मंडल के पप्पू साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन