Bihar Crime: बिहार में सुबह सुबह हो गया डबल मर्डर, खगड़िया में मां-बेटे की हत्या

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
crime In Bihar|

प्रतीकात्मक फोटो

Bihar Crime: बिहार के खगड़िया जिले से डबल मर्डर का मामला सामने आया है, जहां अहले सुबह से मां-बेटे का शव बरामद किया गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस विवाद को गंभीरता से लेती तो शायद यह घटना टल सकती थी.

विज्ञापन

Bihar Crime : खगड़िया. बिहार के खगड़िया जिले से अहले सुबह डबल मर्डर की सूचना है. घटना जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहंदीपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक ही परिवार के मां और बेटे की निर्मम हत्या कर दी है. मृतकों की पहचान 60 वर्षीय मां और करीब 35 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है. घटना के बाद से पूरे गांव में डर और आक्रोश का माहौल है.

हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पहले गोली मारकर और फिर तेजधार हथियार से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया. हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी और जमीन विवाद को संभावित कारण माना जा रहा है. बताया जाता है कि मृतक परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से वर्षों पुराना ज़मीन संबंधी विवाद चला आ रहा था, जिसे लेकर कई बार पंचायत और थाने में भी शिकायतें हुई थीं.

जांच में जुटी स्थानीय थाने की पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है ताकि हत्या से जुड़े साक्ष्य इकट्ठा किए जा सकें. पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read: Bihar Cabinet Meeting: बिहार के 6 शहरों में खुलेंगे एयरपोर्ट, केंद्र सरकार से समझौते पर कैबिनेट की मुहर

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन