शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेलदौर के 10 शिक्षक हुए सम्मानित
सम्मान पाकर खुशी जताते चयनित शिक्षक। | Prabhat Khabar Network
बेलदौर प्रखंड के 10 उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस सम्मान समारोह में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, शॉल और डायरी देकर उनके शैक्षणिक कार्यों की सराहना की गई. इस सम्मान से शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है.
बेलदौर (खगड़िया) . शिक्षक दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय गोगरी के ट्राइसेम भवन में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बेलदौर प्रखंड के 10 चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी संजय कुमार द्वारा आयोजित समारोह में चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं डायरी देकर उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की गयी.
आपके शहर में
इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दिघौन हिंदी के सरविन्द कुमार, आदर्श इंटर विद्यालय पीरनगरा के ब्रजेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय शेरवासा के संजय सिंह, मध्य विद्यालय डुमरी के कुंदन कुमार, प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर के पंकज कुमार, प्राथमिक विद्यालय कुर्बन पुनर्वास के आशुतोष कुमार सिंह, मध्य विद्यालय नकटेश्वरस्थान के नीरज कुमार, आदर्श मध्य विद्यालय पनसलवा के बेचनारायण ठाकुर, मध्य विद्यालय कैहरमंडलटोला की सरिता देवी तथा मध्य विद्यालय बोबिल फुलवरिया की रीना कुमारी शामिल हैं.
बेहतर कार्य करने पर हुए सम्मानित
समारोह में शिक्षकों के शैक्षणिक कार्य, विद्यालय में बेहतर शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के हित में किये गये उल्लेखनीय कार्यों को लेकर उनका उत्साहवर्धन किया गया. सम्मान मिलने के बाद शिक्षकों में उत्साह का माहौल है. वहीं प्रखंड के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी चयनित शिक्षकों को सम्मानित किये जाने पर खुशी जतायी. वहीं मौके पर मौजूद बीईओ मनोहर कुमार ने सम्मानित हुए शिक्षकों को बधाई देते इनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि इस तरह का सम्मान शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए