चिंतन दिवस के रूप में मनायी गयी बेडेन पावेल की जयंती

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को देखकर सभी बच्चों में उत्साह देखने को मिला

विज्ञापन

खगड़िया. जिले के संझौती स्थित सक्सेस वैली नेशनल स्कूल में भारत स्काउट और गाइड के जन्मदाता बेडेन पावेल की जयंती चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया. भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार, विद्यालय संस्थापक इंजीनियर सुजय सुमन, निर्देशक प्रियंका कुमारी ने लॉर्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माला अर्पण करते हुए केक काट के इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन नायक इंद्रदेव कुमार ने बताया कि लॉर्ड बेडेन पावेल युवाओं को शारीरिक मानसिक नैतिक आध्यात्मिक गुन का विकास कर एक सुयोग नागरिक बनाने के लिये भारत स्काउट गाइड की स्थापना किए थे. वहीं निर्देशिका प्रियंका कुमारी ने बताया कि भारत स्काउट गाइड के जन्मदाता देश के भविष्य के लिए अनुशासन, शिष्टाचार्या, राष्ट्र प्रेम के एकता कई प्रकार के खेल खेल में अच्छी शिक्षा युवाओं को दिया जाए. इसके लिए उन्होंने भारत स्काउट गाइड की स्थापना किया है. आज के युवाओं को अपने जीवन में बेहतरीन शिक्षा के लिए यह अनिवार्य है. अतः उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को पालन करने की जरूरत है वही इंजीनियर सुजय सुमन ने भी अपनी विचारधारा को युवाओं के बीच रखें. कार्यक्रम को देखकर सभी बच्चों में उत्साह देखने को मिला. मौके पर विद्यालय के शिक्षक अंकेश कुमार, मुकेश कुमार, सतीश कुमार ने भी अपना-अपना विचार को व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन