अनियंत्रित ऑटो दुकान में घुसा, दुकानदार घायल

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित ऑटो दुकान में घुसा, दुकानदार घायल

थाना क्षेत्र के एन एच 107 बेला नोबाद सत्संग मंदिर समीप अनियंत्रित ऑटो दुकान में घुस गया

विज्ञापन

बेलदौर थाना क्षेत्र के एन एच 107 बेला नोबाद सत्संग मंदिर समीप अनियंत्रित ऑटो दुकान में घुस गया. उक्त दुर्घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया. वही घायलावस्था में परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उसे बेलदौर सीएचसी में भर्ती करवाया. वही सीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वही सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय रेफर कर दिया. उक्त हाईयर सेंटर में उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना शनिवार को एन एच 107 के बेला नौबाद सत्संग मंदिर के समीप की है. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पथ किनारे कंजरी गांव के जयप्रकाश उर्फ मनीष कुमार का मोटरसाइकिल गैरेज दुकान है दुकान के अंदर जयप्रकाश उर्फ मनीष कुमार काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी इसके चपेट में आने से दुकानदार जयप्रकाश उर्फ मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जप्त कर आटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन