चौथम के विवाह भवन में संपन्न हुआ एटक पंचायत कार्यकारिणी चुनाव
मौजूद अधिकारी व सेविकाएं | Prabhat Khabar Network
चौथम के विवाह भवन में एटक पंचायत कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव आयोजित किया गया. गौरी देवी को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है. कोषाध्यक्ष पद के चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.
खगड़िया : प्रखंड के एक विवाह भवन में रविवार को एटक पंचायत कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव संपन्न कराया गया. चुनाव में प्रखंड अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव, दो सचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं पंचायत कार्यकारिणी सदस्यों के चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई.
प्रखंड अध्यक्ष पद पर गौरी देवी निर्वाचित
प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया, जिसमें गौरी देवी विजयी घोषित की गईं. इसके बाद दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव तथा दो सचिव का चयन आपसी सहमति से सर्वसम्मति के आधार पर किया गया.
कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में हुआ विवाद
कोषाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान कुछ समय के लिए आपसी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थिति को देखते हुए एटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा सहनी, महामंत्री प्रभाकर सिंह एवं प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने हस्तक्षेप किया. उन्होंने निर्णय लिया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों का चुनाव पूरा हो चुका है तथा समयाभाव को देखते हुए कोषाध्यक्ष पद का चुनाव फिलहाल स्थगित रखा जाए.
सम्मेलन के बाद होगा लंबित पद का चयन
राष्ट्रीय नेतृत्व ने बताया कि 2 अगस्त से 4 अगस्त तक आयोजित होने वाले एटक के सम्मेलन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सभी पक्षों की बैठक कर कोषाध्यक्ष पद का चयन भी पूरा कर लिया जाएगा.
राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी जानकारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा सहनी एवं एटक के महामंत्री प्रभाकर सिंह ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत गौरी देवी को चौथम प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मान्यता प्रदान कर दी गई है. वहीं शेष लंबित पदों का चयन बाद में किया जाएगा. मौके पर अंचल मंत्री अनिल सिंह सहित दर्जनों सेविकाएं और सहायिकाएं मौजूद थीं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए