परबत्ता में स्नान के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, बचाने के प्रयास में तेज धार में समाए दोनों किशोर

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

परबत्ता प्रखंड के बंधकट्टा के पास सोमवार को स्नान कर रहे दो सगे किशोर भाइयों की डूबने से मौत हो गई. गहरे पानी में जाने से दोनों की जान चली गई. घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है.

विज्ञापन

परबत्ता प्रखंड के भरसो पंचायत अंतर्गत बंधकट्टा के समीप सोमवार को स्नान करने के दौरान डूबने से दो सगे किशोर भाइयों की मौत हो गई. दोनों को ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया गोविंद

जानकारी के अनुसार, कोलवारा पंचायत के तेलिया बथान गांव के कुछ लोग बंधकट्टा के समीप स्नान कर रहे थे. इसी दौरान इतवारी मंडल के पुत्र गोविंद कुमार और जय जय कुमार भी स्नान करने लगे. दोनों की उम्र करीब 10 से 12 वर्ष बताई जा रही है.

भाई को बचाने पहुंचा जय जय भी डूबा

बताया जाता है कि स्नान के दौरान गोविंद कुमार अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में उसका भाई जय जय कुमार भी पानी में पहुंच गया. इसी दौरान दोनों तेज धार की चपेट में आकर पानी में डूब गए.

ग्रामीणों और गोताखोरों ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

आपदा मित्रों ने भी बचाव कार्य में किया सहयोग

घटना की सूचना मिलने पर आपदा मित्र के जवान भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में सहयोग किया. हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

तेलिया बथान गांव में पसरा मातम

दोनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद तेलिया बथान गांव में शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन