RJD विधायक के ड्राइवर की हत्या के बाद चढ़ा बिहार का सियासी पारा, तेजस्वी यादव का जोरदार प्रहार 

Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव का RJD विधायक के ड्राइवर की हत्या के बाद सरकार पर फूटा गुस्सा

खगड़िया जिले में RJD विधायक रामबृझ सदा के ड्राइवर लक्ष्मण सदा की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. तेजस्वी यादव ने सरकार पर अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. वारदात पुलिस पिकेट के पास हुई, जिससे सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए. पुलिस जांच कर अपराधियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

RJD Khagaria MLA Driver Murder Case: बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला खगड़िया जिले का है, जहां अज्ञात बदमाशों ने राजद विधायक रामबृझ सदा के ड्राइवर लक्ष्मण सदा की गोली मारकर हत्या कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने क्या कहा ? 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “खगड़िया में अलौली के हमारे विधायक के ड्राइवर की हत्या कर दी गई. अपराध चरम पर है और अपराध अब सुनियोजित तरीके से हो रहा है. अब उपमुख्यमंत्री आवास से अपराध की गाथा गथी जा रही है. इस सरकार में कोई सुनवाई नहीं है.”

कैसे हुई हत्या ? 

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण सदा बाइक से अपने ससुराल जा रहा था. इसी दौरान अलौली थाना क्षेत्र के मघौना पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने घात लगाकर उस पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई.

पुलिस पर खड़े हो रहे हैं सवाल 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. विधायक के ड्राइवर की हत्या ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इस घटना ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह वारदात मघौना पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर हुई है.

Also read: PM मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बवाल, बिहार कांग्रेस बनाम भाजपा, पप्पू यादव ने भी साधा निशाना

मौके पर पहुंची पुलिस 

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन