नपं बेलदौर बाजार में फिर चला प्रशासनिक बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में मची हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई किए जाने से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप

विज्ञापन

बेलदौर. नपं के बेलदौर बाजार को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अंचल प्रशासन ने कमर कस ली है. इसको लेकर लगातार दूसरे रविवार को भी बेलदौर सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष परशुराम सिंह एवं नगर पंचायत बेलदौर के जेई सुनील कुमार एवं भारी संख्या में पुलिस बल ने बेलदौर बाजार के अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर पथ को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मुहिम चलाई. वहीं बेलदौर बाजार के मुख्य सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमित पथ को हटाने के लिए दिनभर बुलडोजर गरजता रहा. इस दौरान स्थाई अतिक्रमण कारियों को हाथों में नोटिस थमाकर अविलंब पथ के जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश देते रहे. इस बीच अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई किए जाने से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मचा रहा. सर्वे सड़क के अनुसार अंचल अमीन से पैमाइश करवाई गई है अब सीमांकन कर अतिक्रमण कारियों के घर पर लाल निशान लगाने की कार्रवाई की जाएगी. वहीं पथ के बीचों बीच पड़ रहे काली मंदिर को बगल के जमीन में शिफ्ट किया जाएगा. सीओ अमित कुमार ने बताया पथ के जमीन को स्थाई पक्का मकान बनाने वाले को भी जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा. इस दौरान एसआई राहुल कुमार, आनंद कुमार के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन