मंडल कारा में 13 दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2024 11:20 PM
आर सेठी के निदेशक ने बताया कि 17 सितंबर तक चलने वाली इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल कारा में बंद 35 बंदियों को हुनर सिखाए जाएंगे.
खगड़िया. स्थानीय मंडल कारा में 13 दिवसीय कृषि उधमी प्रशिक्षण गुरुवार को आरंभ किया गया. प्रशिक्षण का उद्घाटन मंडल कारा अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार, जेलर अभिषेक कुमार तथा आर सेठी के निदेशक प्रकाश कुमार ने किया. आर सेठी के निदेशक ने बताया कि 17 सितंबर तक चलने वाली इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल कारा में बंद 35 बंदियों को हुनर सिखाए जाएंगे. जो यहां से बाहर निकलकर खुद को रोजगार स्थापित कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगे. बताया कि पूर्व में भी आर सेठी द्वारा मंडल कारा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं. प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र दिये जाने की बातें कही गई. मौके पर फेकेल्टी अमित कुमार, कार्यालय सहायक पंकज कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










