खगड़िया : आइएमए की हुई बैठक आज बंद रहेंगे क्लिनिक

Updated:
विज्ञापन

खगड़िया : डॉ आरके गुप्ता के साथ की गयी मारपीट के विरोध में बुधवार को शहर के सभी निजी चिकित्सा क्लिनिक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. मंगलवार को आइएमए की बैठक डॉ गुप्ता के आवास पर हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुधवार को आपातकालीन सेवा छोड़कर सभी सेवा ठप […]

विज्ञापन
खगड़िया : डॉ आरके गुप्ता के साथ की गयी मारपीट के विरोध में बुधवार को शहर के सभी निजी चिकित्सा क्लिनिक बंद रखने का निर्णय लिया गया है. मंगलवार को आइएमए की बैठक डॉ गुप्ता के आवास पर हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बुधवार को आपातकालीन सेवा छोड़कर सभी सेवा ठप रखी जायेगी.
आइएमए के सचिव डॉ प्रेम ने बताया कि डॉक्टर के साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में 10 बजे से 12 बजे तक 27 फरवरी को आक्रोश मार्च निकाला जायेगा. साथ ही 12 बजे से संध्या 6 बजे तक एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी जायेगी. इस दौरान आपातकालीन सेवा बाधित नहीं रहेगी. डॉ प्रेम ने बताया कि समाज में घटती हुई सहनशीलता एवं बढ़ती हुई आपसी व्यमनसता की जागरूकता एवं सही दिशा देने के लिये एक दिवसीय हड़ताल की जरूरत है.
ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके. इधर डॉ गुप्ता ने मारपीट के विरोध में अज्ञात के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बैठक में डॉ अर्णव आलोक, डॉ जैनेंद्र नाहर सहित अन्य मौजूद थे. मालूम हो कि बीते 25 फरवरी की देर शाम डॉक्टर आरके गुप्ता के क्लिनिक पर कुछ शरारती तत्व के लोगों ने पहुंच कर मारपीट की थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन