डेंजर लेवल की तरफ बढ़ रही महानंदा नदी
आजमनगर : नेपाल की तराई सहित दार्जिलिंग के विभिन्न हिस्सों में कई दिनों से हो रही भीषण बारिश के कारण किशनगंज के करीब महानंदा नदी अपना रौद्र रूप धारण कर चुकी है. यहां का जलस्तर डेंजर लेवल को पार करते हुए कटिहार जिले से होकर बहने वाली महानंदा नदी की तरफ तेज रफ्तार से बढ़ […]
आजमनगर : नेपाल की तराई सहित दार्जिलिंग के विभिन्न हिस्सों में कई दिनों से हो रही भीषण बारिश के कारण किशनगंज के करीब महानंदा नदी अपना रौद्र रूप धारण कर चुकी है. यहां का जलस्तर डेंजर लेवल को पार करते हुए कटिहार जिले से होकर बहने वाली महानंदा नदी की तरफ तेज रफ्तार से बढ़ रहा है. तेज रफ्तार को देखते हुए विभागीय स्तर पर संभावित हाइअलर्ट मानते हुए एसडीओ से लेकर जेइ समेत होमगार्ड के जवानों को चौकसी के साथ सक्रिय रहने को कहा गया है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक महानंदा नदी का जलस्तर किशनगंज जिले के विभिन्न आक्रामक बिंदुओं पर डेंजर लेवल को पार कर गया है.
आपके शहर में
ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि नेपाल सहित दार्जिलिंग हिस्सों में जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है, ऐसी स्थिति में कटिहार जिले से होकर बह रही महानंदा नदी में अगले 72 घंटों में जल स्तर वार्निंग को पार कर डेंजर लेवल की तरफ बढ़ेगा. इसे देखते हुए विभाग चौकसी बरत रहा है. सालमारी डिवीजन अंतर्गत सभी आक्रामक बिंदुओं से लेकर विभिन्न नदी तल से ऊपरी हिस्से पर संघर्षात्मक कार्य के लिए मुकम्मल और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध रहने की बात सालमारी डिवीजन के अधिकारी बता रहे हैं. गौरतलब हो कि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सालमारी अंतर्गत बहरखाल स्थित स्पर संख्या 15, आजमनगर रिंग बांध 56, बहरखाल स्थित स्पर 15 के अलावा 44,65,66 पर भी बाढ़ पूर्व एंटीरोजन कार्य करोड़ों रुपये की लागत से कराये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए