पूर्वी चंपारण की बेटी केशर राज ने तलवारबाजी में सभी को चौंकाया, प्रतियोगिता में किया जबरदस्त प्रदर्शन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2021 8:14 PM
बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी निवासी कक्षा छह की छात्रा केशर राज ने 22वीं सब-जूनियर नेशनल फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप 2021 में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाकर सभी को चौंका दिया है. ओडिसा के कटक स्थित जवाहलाल नेहरू स्टेडियम में 24 से 26 मार्च तक हुई इस प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण से प्रतिभाग करने वाली वह इकलौती लड़की है.
पटना. बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी निवासी कक्षा छह की छात्रा केशर राज ने 22वीं सब-जूनियर नेशनल फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप 2021 में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाकर सभी को चौंका दिया है. ओडिसा के कटक स्थित जवाहलाल नेहरू स्टेडियम में 24 से 26 मार्च तक हुई इस प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण से प्रतिभाग करने वाली वह इकलौती लड़की है.
सूरज कुमार और कुमारी रानी की बेटी केशर ने तलवारबाजी के फ्वाइल इवेंट के पहले राउंड में जम्मू कश्मीर की शुभन्या को हराया. दूसरे राउंड में राजस्थान की खिलाड़ी को पांच जीरो से मात दी.
तीसरे राउंड में पांच चार से केरल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया. उन्होंने पांच में से तीन मैच जीते. नॉक आउट राउंड में हार जाने के कारण वह भले ही अपना मेडल पक्का नहीं कर सकीं, लेकिन अपने खेल प्रदर्शन से उन्होंने सभी का ध्यान खींचा है.
स्थानीय लोगों की मानें तो तलवारबाजी में इस ऊंचाई तक पहुंचने वाली वह चंपारण की पहली बेटी है. अपनी छात्रा के बेहतरीन प्रदर्शन के लिये कैंब्रिज इंटरनेशनल एकेडमी मोतिहारी, पूर्वी चंपारण के शिक्षक आदि ने उसे भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी हैं.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










