बारसोई स्टेशन पर युवक से मारपीट, टिकट बेकार<bha>;</bha> मांगा मुआवजा

Updated:
विज्ञापन

बारसोई स्टेशन पर युवक से मारपीट, टिकट बेकार; मांगा मुआवजा

विज्ञापन

स्टेशन के पास नाला में पेशाब करने पर आरपीएफ जवान ने युवक से की थी मारपीट बारसोई पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल अंतर्गत बारसोई रेलवे स्टेशन पर एक युवक के साथ कथित मारपीट व सख्ती का मामला सामने आया है. परिजनों ने टिकट राशि की भरपाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है. घटना के बाद यात्रियों व स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का है. कदवा प्रखंड के भैसबंधा गांव के तीन युवक ट्रेन पकड़ने के लिए बारसोई स्टेशन पहुंचे थे. एक युवक शौचालय की व्यवस्था नहीं मिलने पर पार्किंग क्षेत्र के समीप स्थित नाले के पास पेशाब करने लगा. आरोप है कि तभी आरपीएफ पोस्ट बारसोई के एक जवान ने उसे पकड़ लिया और परिजनों के मुताबिक उसे थप्पड़ भी मारा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद यात्रियों ने युवक को छोड़ने की अपील की लेकिन जवान नहीं माने और धक्का-मुक्की के बीच युवक को आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया. पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी कुछ लोगों ने बना लिया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर शंकर दास ने बताया कि युवक को सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करते हुए पकड़ा गया है परिजनों का कहना है कि अगर युवक से गलती हुई थी तो मौके पर जुर्माना लेकर छोड़ दिया जाना चाहिए था. परिजनों ने भावुक होते हुए कहा कि हम गरीब लोग हैं. मेहनत से पैसे जोड़कर टिकट खरीदे थे. अपने बच्चे को काम के लिए पुणे भेज रहे थे लेकिन अब टिकट का पैसा भी बर्बाद हो गया. परिवार ने रेल प्रशासन से टिकट राशि की भरपाई कराने के साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन