टीन के चदरा से गला कटने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

टीन के चदरा से गला कटने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन

कुरसेला एनएच 31 के बस पड़ाव के समीप बुधवार को टीन के चदरा से गला कटने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए सीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. सीएचसी में उपचार बाद घायल को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर कटिहार रेफर कर दिया गया. कटिहार से मजदूर को सघन चिकित्सालय के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया. भागलपुर जाने के क्रम मे मजदूर ने रास्ते में दम तोड़ दिया. मृत मजदूर जागो मंडल (50) थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर गांव के नवटोलिया एक नम्बर वार्ड का निवासी था. जानकारी अनुसार दो कुरसेला एनएच के बस पड़ाव से मजदूर टीन का चदरा कंधा पर लेकर कुरसेला बस्ती पहुंचने जा रहा था. इस बीच एक टोटो ने दूसरे टोटो को धक्का मार दिया. टोटो ने एक मजदूर को धक्का मार दिया. धक्का खाकर आगे चल रहे मजदूर का संतुलन बिगड़ गया. पिछला मजदूर के संतुलन बिगड़ने से दूसरे मजदूर कंधे पर रखा चदरा गले को जाकर काट गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन