बैरिया पंचायत में जलजमाव से आवागमन प्रभावित, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

बैरिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 की मुख्य सड़क पर जलजमाव.

कटिहार के अमदाबाद की बैरिया पंचायत में मुख्य सड़क पर कई दिनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. इससे वार्ड 8, 11 और 12 के करीब 10 हजार लोग प्रभावित हैं. स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

कटिहार के अमदाबाद से मनोज कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड की बैरिया पंचायत के वार्ड संख्या 12 से गुजरने वाली मुख्य सड़क पर पिछले कई दिनों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क वार्ड संख्या 8, 11 और 12 के करीब 10 हजार से अधिक लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है. पंचायत सरकार भवन, प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय जाने के लिए लोग इसी सड़क का उपयोग करते हैं.

स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत

स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है. इससे सड़क पर कीचड़ फैल जाता है और पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, क्योंकि उनके लिए कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है.

ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन से सड़क की मरम्मत तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है. उनका कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है.

वार्ड सदस्य ने नाला निर्माण पर दिया जोर

वार्ड संख्या 12 के वार्ड सदस्य बाबुल ने बताया कि सड़क के किनारे नाला निर्माण और सड़क का ऊंचीकरण होने से जलजमाव की समस्या का समाधान हो सकता है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय मुखिया से कई बार बात की गई है और प्रशासन को भी इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए.

प्रमुख बातें

  1. बैरिया पंचायत की मुख्य सड़क पर कई दिनों से जलजमाव.
  2. वार्ड 8, 11 और 12 के करीब 10 हजार लोग प्रभावित.
  3. स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी.
  4. ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत और जल निकासी की मांग उठाई.
  5. वार्ड सदस्य ने नाला निर्माण और सड़क ऊंचीकरण की जरूरत बताई.

और पढ़ें: कटिहार में कचरा उठाव की रफ्तार सुस्त, निगम कार्यालय के आसपास लगा गंदगी का अंबार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन