चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार रेल एसपी के निर्देश पर कटिहार जीआरपी ने प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला कर दो आरोपित को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी थानाध्यक्ष अलाउद्दीन खान के नेतृत्व में जीआरपी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्लेटफार्म पर तैनात थी. चेकिंग अभियान चला रखी थी. इसी दौरान दो संदिग्ध पर रेल पुलिस की नजर गयी. जीआरपी को देख आरोपित प्लेटफार्म से निकलने लगा. यह देख रेल पुलिस ने उसे पकड़ लिया. जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से चोरी का मोबाइल मिला. इस संदर्भ में रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित तनवीर पिता रुस्तम, शरीफगंज, थाना सहायक, कटिहार, मेराज पिता अमीरुद्दीन, दयालपुर थाना फलका, जिला कटिहार निवासी के विरुद्ध रेल थाना में कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन