तेलता रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव को लेकर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

तेलता रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव को लेकर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन

कटिहार कटिहार रेल मंडल के तेलता व सुधानी रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन संख्या 75705/75706 के ठहराव के उपलक्ष्य में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. ट्रेन संख्या 75705 को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया गया. तेलता रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद तारिक अनवर उपस्थित रहे. उनके साथ कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, मंडल सुरक्षा आयुक्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इसी क्रम में सुधानी रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन संख्या 75705/75706 के ठहराव के अवसर पर समारोह पूर्वक ट्रेन संख्या 75705 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. कार्यक्रम में सांसद तारिक अनवर सहित रेल प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य मौजूद रहे. इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. कटिहार रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन