एनएच-31 डूमर चौक पर ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन, दो घंटे तक रहा जाम

Updated:
विज्ञापन
एनएच-31 डूमर चौक पर ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन, दो घंटे तक रहा जाम

एनएच-31 डूमर चौक पर ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन, दो घंटे तक रहा जाम

विज्ञापन

समेली अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन, किसान सभा व छात्र-नौजवान संगठनों के बैनर तले आहूत राष्ट्रव्यापी बंद का असर गुरुवार को एनएच 31 स्थित डूमर चौक पर व्यापक रूप से देखने को मिला. सुबह करीब आठ बजे से ही प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर जाम कर दिया. जिससे वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. दो घंटे तक एनएच पर यातायात बाधित रहा. गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी. पोठिया थाना के पुअनि डोली कुमारी, पुअनि दिलीप कुमार सहित बिहार पुलिस के जवान मौजूद रहे. पुलिस पदाधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांतिपूर्ण तरीके से जाम हटवाया. जिसके बाद यातायात पुनः सामान्य हो सका. बंद के समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की. कामरेड दिनेश प्रसाद यादव, कामरेड दिनेश लाल मंडल, मजदूर यूनियन के लक्ष्मण मंडल, विनय कुमार सिंह, कामरेड शंकर दास, राजेश रविदास, नरेश यादव, राकेश यादव, प्रमोद मलिक, सूरज रविदास, रोहित हरिजन, सुबोध कुमार, रंजीत कुमार, अखिकेश मंडल, शंकर मंडल, नवीन कुमार, अर्जुन यादव, सुरेश राम, पवन कुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. ट्रेड यूनियन की प्रमुख मांगें प्रदर्शन के दौरान ट्रेड यूनियन नेताओं ने मांग-पत्र जारी करते हुए सरकार से निम्नलिखित मांगें रखीं. नवंबर 2025 में लागू होने वाली चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को तत्काल वापस लिया जाय, रेलवे जैसे सार्वजनिक संस्थानों में मजदूर संगठनों की मान्यता बहाल की जाय, राष्ट्रीय श्रम नीति 2025 को वापस लिया जाय, भारतीय श्रम सम्मेलन को नियमित रूप से बुलाया जाय, पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाय, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाय. बढ़ती महंगाई और बाजार मूल्य पर नियंत्रण किया जाए तथा जनविरोधी नीतियां वापस ली जाय, बिजली क्षेत्र में 10 प्रतिशत एफडीआई (विदेशी निवेश) की नीति वापस ली जाय, मनरेगा की मजदूरी बढ़ाई जाए तथा कार्य के दिनों में वृद्धि की जाय.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन