छापेमारी में ऑटो से शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 24 Apr 2024 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

उत्पाद विभाग चुनाव को लेकर लगातार कर ही छापेमारी

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग की छापेमारी जिले में लगातार जारी है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर सहायक उत्पाद अवर निरीक्षक रवि कुमार सहित अन्य उत्पाद बल ने गुप्त सूचना के आधार सहायक थाना क्षेत्र के गौशाला राम सभा में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान ऑटो की सघनता से चेकिंग की जाने पर उक्त गाड़ी से देसी शराब बरामद किया गया. सहायक उत्पाद अवध निरीक्षक ने बताया कि वाहन चेकिंग के क्रम में आटो से 87.500 लीटर देसी शराब बरामद कर तीन आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपित में राजा पिता सुल्तान शरीफ गंज, संजीव कुमार राम पिता स्व जोगेंद्र राम ओटी पाड़ा, मनोज कुमार राय पिता शंकर राय ओटीपाड़ा थाना सभी सहायक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम 30 ए की धारा के तहत कांड दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन