अस्पताल में मरीज का मोबाइल उड़ाने की कोशिश नाकाम, लोगों ने चोर दबोचा

Author Arvind gupta|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन
 गिरफ्तार आरोपी को बारसोई थाना पुलिस न्यायिक प्रक्रिया के लिए ले जाते हुए

गिरफ्तार आरोपी को बारसोई थाना पुलिस न्यायिक प्रक्रिया के लिए ले जाते हुए

कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल अस्पताल में एक युवक ने मरीज का मोबाइल चुराने की कोशिश की, लेकिन सतर्क लोगों ने उसे पकड़ लिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन


कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को मरीज का मोबाइल चोरी कर भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को लोगों की सतर्कता से पकड़ लिया गया. मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

मोबाइल चोरी कर भाग रहा था आरोपित

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत एक मरीज का मोबाइल चोरी कर एक युवक भागने की कोशिश कर रहा था. अस्पताल में मौजूद लोगों को उस पर संदेह हुआ. लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही बारसोई थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर थाना ले गई. गिरफ्तार युवक की पहचान मो. चांद (27 वर्ष), पिता हसीबुल रहमान, निवासी मस्जिद चौक, थाना बारसोई, जिला कटिहार के रूप में हुई है.

बीएनएस की धाराओं में दर्ज हुआ मामला

थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि बारसोई थाना कांड संख्या 112/26 दिनांक 7 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) एवं 305 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने की अपील

थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि अस्पताल, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्क रहें. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

और पढ़ें :बैरिया पंचायत में जलजमाव से आवागमन प्रभावित, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी


विज्ञापन
Arvind Gupta

लेखक के बारे में

By Arvind Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन