धीमी गति से हो रहे विकास कार्य से शहर में सफाई कार्य हो रहा प्रभावित

धीमी गति से हो रहे विकास कार्य से शहर में सफाई कार्य हो रहा प्रभावित
– कचरा उठाव में भी लापरवाही, न्यू मार्केट में लगा रहता है कचरे का ढेर – कई वार्ड की सफाई व्यवस्था निजी हाथों में तो कुछ वार्ड नगर निगम खुद से करता है सफाई कटिहार नगर निगम अंतर्गत नगर निगम व बुडको की ओर से ताबड़तोड़ विकास कार्य किये जा रहे हैं. खासकर सड़क, नाला निर्माण कार्य अधिक हो रहे हैं. लेकिन किये जा रहे विकास कार्य धीमी गति से होने से साफ सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है. कचरा उठाव में लापरवाही के कारण आमजनों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है. खासकर न्यू मार्केट में लगे कचरे के ढेर की वजह से लोग नाक पर रूमाल रखकर आवागमन करते हैं. 30 वार्ड की सफाई एजेंसी की जिम्मेवारी है, तो पन्द्रह वार्डों की साफ सफाई की जिम्मेवारी निगम खुद करवा रहा है. इसके बावजूद भी इन वार्डों में सफाई नदारद दिखती है. शहर के कई प्रबुद्ध जनों का कहना है कि निगम की नयी सरकार गठन के बाद भले ही कार्य किया जा रहा है. लेकिन कार्य धीमी गति से होने से एक ओर जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है. दूसरी ओर सफाई व्यवस्था भी काफी प्रभावित हो रही है. बुडको की ओर से बन रहे 220 करोड़ वाला योजना स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण को कई जगहों पर गढ्ढा कर दिये जाने और निगम की ओर से सड़क व नाला निर्माण के लिए गढ्ढा कर छोड़ दिये जाने से सफाई कर्मी परेशान हैं. सफाई कर्मियों का मानना है कि ऐसे जगहों पर चाहकर भी झाड़ू नहीं लगाया जा सकता है. मालूम हो कि निगम की ओर से तीस वार्ड की साफ सफाई के लिए एजेंसी को प्रति माह करीब 88 लाख रूपये व्यय किया जाता है जबकि, करीब पच्चीस से तीस लाख रूपये निगम प्रशासन की ओर से पन्द्रह वार्ड की साफ सफाई के लिए व्यय किया जाता है. शहर में भरी गंदगी की अम्बार से लोगों को जीना मुहाल साबित हो रहा है. खासकर वैसे वार्ड जो पहली दफा पंचायत से कटकर वार्ड बनाया है. डोर टू डोर कचरा उठाव हो रहा कोरम कई वार्ड के लोगों का कहना है कि निगम की ओर से डोर टू डोर कचरा उठाव कोरम पूरा साबित हो रहा है. खासकर वार्ड नम्बर एक की स्थिति बद से बदहाल है. डोर टू डोर कचरा उठाव कर्मी पहुंचते हैं. प्रतिदिन लेकिन सड़क किनारे किनारे मोहल्लों में बमुश्किल से सप्ताह में एकाध दिन ही कचरे का उठाव हो पाता है. वार्ड पार्षदों से शिकायत करने पर कर्मी का कमी का रोना रोया जाता है. शिवपूरी, जयप्रकाश नगर, केएमसी मोहल्ला, भेरिया रहिका के अंदुरूनी मोहल्लों में कभी कभार डोर टू डोर कचरा उठाव होने से पार्षद के विरूद्ध वार्ड के लोग आक्रोशित हैं. सबसे अधिक राजस्व देने वाला है न्यू मार्केट न्यू मार्केट वाला वार्ड सबसे अधिक भले ही राजस्व निगम को देता है. लेकिन साफ सफाई के नाम पर इस मोहल्ले में कोरम पूरा किया जाता है. ऐसा वार्ड के लोगों व बाजार करने आने वाले लोगों का कहना है. संसाधनों की कमी का बहाना बनाकर फैले गंदगी को उठाने के नाम पर कोरम पूरा किये जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जबकि बाजार ऐरिया में सुबह और शाम सड़क पर झाड़ू लगाने के लिए पूर्व से निर्देश है. समय पर हो कचरों का उठाव, प्रतिदिन हो सफाई एजेंसी से एकरानामा किया गया है. इसके तहत समय पर हर हाल में कचरे का उठाव करना है. शिकायत मिलने पर एकरार की गयी राशि की कटौती का प्रावधान है. डोर टू डोर कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत पर कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. उषा देवी अग्रवाल, मेयर, निगम, कटिहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




