नाटक चिन्नी मत हो उदास का होगा मंचन

Updated:
विज्ञापन
नाटक चिन्नी मत हो उदास का होगा मंचन

नाटक चिन्नी मत हो उदास का होगा मंचन

विज्ञापन

कटिहार आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोशी संगम संस्था की ओर से महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली नाटक चिन्नी मत हो उदास का मंचन किया जायेगा. इस नाटक का रिहर्सल अपने अंतिम चरण में है. कलाकार पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ प्रस्तुति को यादगार बनाने में जुटे हैं. यह नाटक समाज में महिलाओं के आत्मबल, संघर्ष, आत्मनिर्भरता और सम्मान के संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा. संस्था का उद्देश्य कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाना तथा महिला सशक्तिकरण के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है. नाटक के लेखक रवि मुकुल, निर्देशक आलोक कुमार हैं. जिनके मार्गदर्शन में कलाकार अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. इस प्रस्तुति में एक दर्जन से अधिक कलाकार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. मुख्य कलाकारों में सोनम शर्मा, गुलशन कुमार सिंह, अभिनव पाल, आलोक कुमार, अंजली कुमारी, विकास कुमार, श्रुति कुमारी झा, आकाशदीप, नंदकिशोर, कौशिक कर प्रमुख रूप से शामिल हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन