बलिया बेलौन में जब्त देसी, विदेशी शराब किया नष्ट
बलिया बेलौन में जब्त देसी, विदेशी शराब किया नष्ट
बलिया बेलौन न्यायालय के निर्देशानुसार व एसपी के आदेश पर बलिया बेलौन थाना परिसर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीओ आशुतोष मयंक आनंद, थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन की उपस्थिति में 574.520 लीटर देसी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया. वर्ष 2025 में अलग-अलग 13 कांडों में पकड़े गये देसी व विदेशी शराब न्यायालय के आदेश पर नष्ट कर दिया. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि अलग-अलग 13 कांडों में पकड़े गये 248 लीटर देसी एवं 226.520 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण न्यायालय के आदेश पर थाना परिसर में कर दिया. समस्त अधिकारी ने वीडियोग्राफी भी की. बलिया बेलौन थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, गणमान्य लोग एवं चौकीदार मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए