हिंदू सम्मेलन में हिंदू को संगठित होने की आवश्यकता पर दिया बल
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 08 Feb 2026 7:50 PM
हिंदू सम्मेलन में हिंदू को संगठित होने की आवश्यकता पर दिया बल
कटिहार स्थानीय चैती दुर्गा स्थान लगड़ा बागान तेजा टोला कटिहार में रविवार की दोपहर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रो प्रभु नारायण लाल दास ने किया. इस हिंदू सम्मेलन में विभिन्न हिंदू धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि एवं सदस्यों ने भाग लिया. इस अवसर पर मंचासीन सदस्यों में अध्यक्ष प्रो प्रभु नारायण लाल दास, महाकाल सेना के शिवानंद ऊर्फ पप्पू सिंह, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से आचार्य राम कन्हैया शास्त्री, वरिष्ठ अधिवक्ता अभयानंद श्रीवास्तव, प्रमुख वक्ता के रूप में आरएसएस के विनय भूषण एवं अन्य मंचासीन सदस्यों ने अपनी बातें रखी. सनातन धर्म एवं हिंदू को संगठित होने पर चर्चा की. इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के अधिवक्ता सुमन झा, समाजसेवी राधे श्याम गिरी, समाज सेविका एवं पूर्व वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 2 अनीता गिरी एवं अन्य सम्मानित लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया. कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों एवं समाज के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को आयोजन की ओर से पुरस्कृत किया गया. प्रो प्रभु नारायण लाल दास ने कहा कि हिंदू को संगठित होने की आवश्यकता है. बहुत हद तक हिंदू संगठित हुए हैं. इस प्रक्रिया को आगे बढ़ते रहना चाहिए. प्रमुख वक्त विनय भूषण ने विस्तार पूर्वक सनातन धर्म के संघर्ष की कहानी आजादी काल से अब तक कि लोगों के समक्ष रखा. अपने धर्म एवं संस्कृति एवं राष्ट्र के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही. इस अवसर पर महाकाल सेना के शिवानंद ऊर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि हमें आज के समय अपने समुदाय को संगठित करने के लिए अपने विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना पड़ रहा है. सनातनी को इस बात को गंभीरता से लेते हुए एकजुट होकर रहने की आवश्यकता है. हमे किसी भी धर्म/मजहब कोई दुश्मनी नहीं लेकिन अगर कोई हमारे राष्ट्र संस्कृति एवं हमारे संप्रभुता और हमारे धर्म के विरोध कार्य करेगा तो हम उन्हें नष्ट करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे. कार्यक्रम के अंत में लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम की समाप्ति की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










