उमवि लक्ष्मीपुर के प्रधानाध्यापक को डीइओ ने किया निलंबित

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 12 Feb 2026 8:35 PM

विज्ञापन

उमवि लक्ष्मीपुर के प्रधानाध्यापक को डीइओ ने किया निलंबित

विज्ञापन

– मध्यान्ह भोजन योजना में अनियमितता सहित अन्य आरोप पर किया निलंबित प्रतिनिधि, बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर के प्रधानाध्यापक पर कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना) की गाज गिरी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना प्रशाखा) सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना कटिहार के पत्रांक – 132 के आदेश पत्र में बताया गया कि जांच प्रतिविदेन के आलोक में उमवि लक्ष्मीपुर के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार को मध्यान्ह भोजन योजना की खराब गुणवत्ता एवं मध्यान्ह भोजन बाधित रखने, ई शिक्षा कोष पर गलत प्रविष्टि कर विभाग को गुमराह करने, मध्यान्ह भोजन योजना के लाभान्वित बच्चों की संख्या को वास्तविक स्थिति से बढ़ाकर दिखाने, अभिलेखों का संधारण नहीं करने एवं विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक विगत एक वर्ष से नहीं करने के आरोप पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 2005 के सुसंगत धारा के अन्तर्गत प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का आदेश से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि उमवि लक्ष्मीपुर के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार के निलंबन के बाद विद्यालय संचालन वरीय शिक्षक को प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन