शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चे को किया गया पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

गुरुनानक कन्या मध्य विद्यालय गुरुबाजार में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गयी. जिसमें आंगनबाड़ी व विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया

विज्ञापन

बरारी. गुरुनानक कन्या मध्य विद्यालय गुरुबाजार में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गयी. जिसमें आंगनबाड़ी व विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया. संगोष्ठी में पूर्व में आयोजित बाल मेला व स्पोर्ट्स मीट के प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय शिक्षा समिति ने पुरस्कृत कर हौसला आफजाई किया. कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक भगत सिंह ने आंगनबाड़ी के बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए बच्चों में पठन पाठन के प्रति आकर्षण पैदा करने के उपायों पर चर्चा की. विद्यालय में सरकार द्वारा पोषित विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों में समाज की भूमिका पर जोर देते हुए अभिभावकों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की. उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वच्छता, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर भी चर्चा की. मंच संचालन शिक्षक संतोष कुमार, अजमल हुसैन, वसीम, रौशन कुमार रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन