कक्षा नौवीं की 18 मार्च से होगी वार्षिक परीक्षा

कक्षा नौवीं की 18 मार्च से होगी वार्षिक परीक्षा
– बिहार विद्यालय परीक्षा समति ने जारी किया शिड्यूल कटिहार सरकारी स्कूलों में नौवीं के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी. यह परीक्षा दो पाली में 23 मार्च तक आयोजित की जायेगी. पहली पाली पूर्वाह्न 9.30 से और दूसरी पाली अपराह्न 2.00 बजे से शुरू होगी. बीएसईबी ने नौवीं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. वार्षिक परीक्षा के लिए सामग्री सभी जिलों को छह से 12 मार्च तक उपलब्ध करायी जायेगी. जिला मुख्यालय से सभी स्कूलों को 18 मार्च से पहले परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है. शिक्षा विभाग ने नौवीं व 11वीं की अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को दी है. समिति की शिड्यूल के अनुसार 18 मार्च को पहली पाली में मातृभाषा व दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी. 19 मार्च को पहली पाली में गणित व गृह विज्ञान और दूसरी पाली में अंग्रेजी सामान्य, 20 मार्च को पहली पाली में द्वितीय भारतीय भाषा और दूसरी पाली में विज्ञान व संगीत, 23 मार्च को दोनों पाली में ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी. 24 मार्च को प्रायोगिक परीक्षा के लिए समय निर्धारित है. 10वीं व 12वीं की तरह प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका सहित परीक्षा सामग्री समिति की ओर से ही उपलब्ध करायी जायेगी. परीक्षा विद्यालय स्तर पर होगी. परीक्षा समाप्त होने के बाद एक सप्ताह के अंदर मूल्यांकन करके समिति को रिपोर्ट भेजनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




