नाबालिग लड़की के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ नाबालिग लड़के ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है

विज्ञापन

अमदाबाद. प्रखंड के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ नाबालिग लड़के ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने अमदाबाद थाना में घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपित नाबालिग लड़के को विधि विरुद्ध निरुद्ध कर लिया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की घटना को लेकर अमदाबाद थाना में धारा 69 बीएनएस 4 पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. किशोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पीड़ित लड़की को मेडिकल टेस्ट व कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन