पोखर में डूबने से किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत के रामचंद्रपुर गांव के वार्ड 11 में परशुराम सिंह का 17 वर्षीय पुत्र मेघु सिंह की पोखर में डूबने से मौत हो गयी

विज्ञापन

प्राणपुर. थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत के रामचंद्रपुर गांव के वार्ड 11 में परशुराम सिंह का 17 वर्षीय पुत्र मेघु सिंह की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि छठ पर्व को लेकर किशोर पोखर गया हुआ था. अचानक पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले गये. जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि निर्मल कुमार यादव, राजस्व कर्मचारी कुन्दन कुमार ठाकुर के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. मृतक के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन