राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन

कटिहार राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को सदर प्रखंड कटिहार के उमवि धुसमर कालीस्थान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया. विद्यालय के महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित किया. प्रधानाध्यापक कैलाश प्रसाद मंडल ने उपस्थित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला शक्ति ही महिलाओं के सम्मान, उनकी उपलब्धियों और समानता के जश्न का दिन है. यह दिन समाज में महिलाओं के अतुलनीय योगदान को याद करने, उन्हें सशक्त बनाने, शिक्षा से जागरूक करने और लैंगिक समानता के लिए प्रतिज्ञा लेने का अवसर है. नारी ही शक्ति और सृजन की आधार है. कहा कि किसी भी महिला की सफलता दूसरी महिला के लिए प्रेरणा होनी चाहिए. कोई भी देश तब तक सही मायने में समृद्ध नहीं हो सकता है. जब तक उस देश के योगदान में उस देश की महिलाओं की योगदान शामिल नहीं हो. किसी भी देश के तरक्की में महिलाओं का अमूल्य योगदान रहता है. विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा के अलावा विद्यालय के शिक्षक अनन्त कुमार, संजय यादव, नमिता देवी, सुवर्णा मालाकार, खालिक खां, शीत कुमार, नुरशेद आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन