जिले में 661495 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 10:41 PM
बच्चों को दवा पिला कर सीएस ने किया अभियान की शुरूआत
कटिहार. सदर प्रखंड के सिरसा हेल्थ वैलनेस सेंटर में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत प्रभारी सिविल सर्जन जेपी सिंह ने बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर शुभारंभ किया. प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस सरकार, स्थानीय मुखिया के साथ स्वास्थ्य जुड़े कई संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे. जिले में कोई बच्चा पोलियो ड्रॉप पीने से छूटे न इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक व्यवस्था की है. घर घर तक पहुंच कर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए टीम का गठन किया गया है. पोलियो ड्रॉप बच्चों को पिलाने को लेकर इस बार 678818 घर को लक्ष्य बनाया गया है. जिसमें 661495 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाना है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोलियो खुराक पिलाने के लिए 2014 टीम काम करेगी. जिसमें घर-घर जाकर दवा पिलाने वाली टीमों की संख्या 1717, ट्रांजिट टीमों की संख्या 221, मोबाइल टीमों की संख्या 22, एक टीका कर्मी वाले टीमों की संख्या 54 कुल सुपर वाइजर की संख्या 659 है. मौके पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर जेपी सिंह ने कहा कि देश से पूरी तरह से पोलियो उन्मूलन बरकरार रखने के लिए सभी को सजगता की जरूरत है. सरकार के द्वारा स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. बच्चों को संक्रमण व रोग मुक्त को लेकर कई टीकाकरण भी दिए जा रहे हैं. जिसमें बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए कई नये टीका नियमित टीकाकरण में शामिल किया गया है. शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें : सीएस पोलियो जैसी बीमारी से पूरी तरह से निजात बरकरार रहे पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाना अति आवश्यक है. सिविल सर्जन ने अभिभावकों से अपील कि की शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाये. प्रभारी डीआइओ डॉ एस सरकार ने कहा कि कोई बच्चा छूटे न इसको लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई टीमें अपना काम करेगी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों के साथ-साथ अभिभावक भी पोलियो खुराक बच्चों को पिलाने में लापरवाही नहीं बरते. यदि एक भी बच्चा छूटा तो समझो सुरक्षा चक्र टूटा. इसलिए सभी स्वास्थ्य कर्मी पूरी ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वाह करें. डीआइओ ने बताया कि पोलियो चक्र को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी से लेकर कर्मचारियों की टीम बनायी गयी है. साथ ही सभी को कार्यभार सौंपा गया है. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में भी टीम तैनात रहेगी. जहां बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का काम करेगी. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान 17 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा. इस बीच यदि कोई बच्चा पोलियो खुराक पीने से छूट जाता है तो टीम के द्वारा उन्हें पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी. कोई बच्चा छूटे ना इसको लेकर सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं. सभी को प्रशिक्षित भी किया गया है. इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ के भी पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










