संगोष्ठी में छात्रों ने की शिक्षकों की कमी की शिकायत
प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय कोलासी में निपुण बिहार कार्यक्रम के तहत बाल मेला सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया
कोढ़ा. प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय कोलासी में निपुण बिहार कार्यक्रम के तहत बाल मेला सह शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे, शिक्षक व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं. छात्रों ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. जिसके कारण पठन-पाठन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शिक्षकों ने भी बताया कि शिक्षक की कमी के चलते एक ही समय में दो-दो कक्षाओं के छात्रों को एक साथ पढ़ाना पड़ता है. जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रभावित हो रही है. बाल मेला के अवसर पर छात्रों द्वारा तैयार किए गए शैक्षणिक प्रोजेक्ट, आकर्षक पेंटिंग एवं विभिन्न सजावटी सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गयी. बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत को देखकर उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने जमकर सराहना की. संगोष्ठी में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बच्चों की शिक्षा, उपस्थिति और सीखने की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर चर्चा की गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए