ePaper

एस एंड टी व ऑपरेटिंग ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में बनायी जगह

Updated at : 22 Feb 2026 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
एस एंड टी व ऑपरेटिंग ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में बनायी जगह

एस एंड टी व ऑपरेटिंग ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में बनायी जगह

विज्ञापन

कटिहार शहर के रेलवे मैदान में आयोजित डीआरएम कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पहला मुकाबला एस एंड टी बनाम स्टोर के बीच खेला गया. स्टोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य एस एंड टी के सामने रखा. दिए रनों के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी एस एंड टी की टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज जयंत गांगुली और रविशंकर दास की ओपनिंग जोड़ी के साथ नवीन ने धुआं धारी पारी खेली. जिसमें रवि शंकर दास नाबाद 62 रन बनाए. छह विकेट खोकर एस एंड टी की टीम ने 17 वें ओवर में 146 रन बना लिया. 14 बाल 34 रन 3 विकेट लेकर नवीन मैन ऑफ द मैच रहे. इस जीत के साथ एस एंड टी की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित किया. दूसरा मुकाबला मैकेनिकल बनाम आपरेटिंग के बीच खेला गया. मैकेनिकल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.निर्धारित 20 ओवर में 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जवाब में उतरी आपरेटिंग टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए आपरेटिंग टीम ने 4 विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित किया. 4 ओवर में 7 रन देकर तीन विकेट झटकने वाले संतोष सिंह मैन ऑफ द मैच रहे. पूरे मैच में स्पोर्ट्स पदाधिकारी पंकज पाल मैदान में मौजूद रहे. इस मैच में कॉमेंटेटर अमित सागर और सौरभ घोष ने किया. कमिटी के सभी सदस्य राकेश रंजन, गौतम, सतीश, पिंटू, विवेकानंद, वेद,पिपू,बुबली, संतोष, सतीश मैच अम्पायर राजीव राय और शेखर गुप्ता ,मैच स्कोरिंग सिद्धान्त और देवराज, बोर्ड स्कोरिंग आलोक और रिसु ने किया. सोमवार का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इन्जिनियरिंग बनाम आरपीएफ और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एसएनटी बनाम आपरेटिंग के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन